फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, जलाकर मारने का आरोप

Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
मृतका के मायके वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उधरनपुर में संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी सुब्रत सिंह की पत्नी अनुराधा (28) शुक्रवार शाम घर में संदिग्ध दशा में आग लगने से झुलस गई। ससुर कमलेश सिंह ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात 10 बजे चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय संडीला के पास अनुराधा ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस जिला अस्पताल पहुंचे और उसे मार्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार को शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। अनुराधा के भाई कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम रत्तापुर निवासी सुधीर ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि शादी के सात वर्ष होने के बाद भी ससुराल वाले कार देने का दबाव बना रहे थे। अनुराधा के दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इसके कारण ससुराल वाले सुब्रत की दूसरी शादी करना चाहते थे। उन्होंने जलाकर अनुराधा की हत्या कर दी। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें