फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 26 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
गर्भवती बहू की दर्दनाक हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुरालीजनों ने विवाहिता के आत्महत्या करने की बात बताई लेकिन मायके पक्ष को मामला संदिग्ध लगा। जिस पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस के आने की सूचना पाकर पति समेत ससुरालीजन विवाहिता का शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मझिगवां के मजरा शिवपुरी निवासी मोहिनी को शुक्रवार की सुबह बसहिया गांव निवासी दामाद सुरेंद्र का फोन आया कि उनकी पुत्री पूनम ने घर की कोठरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहिनी अन्य परिजनोें के साथ बसहिया गांव पहुुंची। जहां उसकी पुत्री का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। घर में सिर्फ उसका पति था जबकि अन्य लोग नदारद मिले। मोहिनी के अनुसार उसकी पुत्री के गले पर निशाने थे और सुरेंद्र ने जिस कोठरी में फांसी लगाने की बात बताई वह जमीन से अधिक ऊंची नहीं थी, जिसमें फांसी लगा पाना संभव नहीं था।

मायके वालों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही अतरौली थाने की पुलिस बसहिया गांव पहुंची। इसी बीच मौका पाकर पूनम का पति सुरेंद्र भी भाग गया। पूनम की मां मोहिनी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह पांच वर्ष पहले सुरेंद्र से किया था और उसका एक तीन साल का बेटा भी है। अतरौली थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि पूनम की मां मोहिनी की तहरीर पर पति सुरेंद्र समेत सास, ससुर और देवर पर गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुरालीजन फरार हैं लेकिन उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें