फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा फूंका

Sat, 06 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के खुजबीपुर गांव में शनिवार को विवाहिता जलाकर मार देने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुरालियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराली घर छोड़कर भाग गए हैं। मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी सुरेश की पुत्री प्रेम शिला (32) की शादी लगभग दस वर्ष पहले खुजबीपुर निवासी लालमुनि के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रेमशिला को कोई बच्चा नहीं था। इस वजह से ससुराली आए दिन प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह प्रेम शिला के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े। जब तक आग बुझाई गई, उसकी मौत हो गई। इस दौरन उसके ससुरालवाले घर छोड कर भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता सुरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें