ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ढिल्लू व ग्रामीणों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अतरौली महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ढिल्लू के चोटें आई हैं, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ढिल्लू ने भी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी।
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कथित प्रेमिका के घर घुसे अधेड़ किसान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर अधेड़ की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रेमी और ग्रामीणों को थाने ले आई।
विज्ञापन
यहां दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ढिल्लू (46) शनिवार रात गांव निवासी कथित प्रेमिका के घर दीवार फांदकर घुस गया। रविवार तड़के इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों व ग्रामीणों को हुई, तो ढिल्लू को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई।
लगभग तीन घंटे तक ग्रामीण ढिल्लू को बांधे रहे। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ढिल्लू व ग्रामीणों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अतरौली महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ढिल्लू के चोटें आई हैं, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ढिल्लू ने भी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी।