फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में उतरा करंट, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत

Tue, 07 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के  गढ़ी हार गांव के पास बारातियों से भरी बस में एचटी लाइन छू गई। करंट से दूल्हे के चचेरा भाई की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कराई। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी सपोर्ट सिंह के बेटे टिंकू उर्फ मानवेंद्र सिंह की बारात सोमवार को सीतापुर के अटरिया थाने के नीलगांव गई थी। मंगलवार को बारातियों को लेकर बस घर लौट रही थी। गांव पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले ही बस की की छत पर रखी अलमारी में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन उलझ गई।

इस पर मानवेंद्र का  चचेरा भाई भूसी सिंह (22) पुत्र गोपाल सिंह तार छुड़ाने लगा। तभी करंट की चपेट में आकर झटपटाने लगा। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस के अंदर अन्य बरातियों में अफरा-तफ री मच गई। बस पर बैठे बारातियों ने फोन पर इसकी सूचना कोतवाली व परिजनों को दी। कोतवाली पुलिस की सूचना पर बिजली लाइन को बंद किया गया।
विज्ञापन


करंट बंद होने की सूचना मिलने के बाद ही बस पर बैठे अन्य लोग खिड़कियों के रास्ते से कूदे। कोतवाल कै लाशप्रसाद यादव मौके पर पहुंचें और जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। पुलिस ने शव परिजनों को साैंप दिया। कोतवाल ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम को राजी नहीं थे। परिजनोें से प्रार्थना पत्र लेकर शव को परिजनों को सौंप दिया। अधीक्षण अभियंता विपिन जैन ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें