फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने फेसबुक पर अपलोड की थी छात्रा की फोटो

Sun, 11 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप फेसबुक पर डालने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  जेल में बंद युवक की फेसबुक आईडी पर अशभनील फोटो व वीडियो क्लिप अपलोड करने का आरोपी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का सगा जीजा निकला। जीजा जेल में बंद युवक का दोस्त है। उसे युवक की फेसबुक आईडी व पासवर्ड की जानकारी थी। उसका सहयोग शाहजहांपुर निवासी ममेरे भाइयों ने किया था। एएसपी ने शनिवार को पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर ने बताया कि शाहाबाद कोतवाली के एगवां निवासी सिंकू 7 जुलाई 2016 को बीए की छात्रा को बहला फुसलाकर शहर कोतवाली के घंटाघर रोड स्थित पूजा होटल के कमरे में ले गया था। जहां पर सिंकू ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। छात्रा के बेहोश होने पर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना लिया था।

इसके बाद से सिंकू छात्रा को धमका कर शोषण कर रहा था। मई में सिंकू ने अपनी फेसबुक आईडी पर छात्रा के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए थे। जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की थी। छात्रा के आपबीत बताने पर दस मई को छात्रा के परिजनों ने एसपी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में युवक के खिलाफ दुष्क र्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


छानबीन कर पुलिस ने 25 मई को सिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उसकी फेसबुक आईडी लॉक करा दी थी। एएसपी ने बताया कि सिंकू के जेल जाने के कुछ दिन बाद दोबारा उसकी आईडी पर छात्रा के अशभनील फोटो अपलोड किए गए। जानकारी होने पर छात्रा ने पुलिस को सूचना दी थी। जांच में छात्रा का जीजा अतुल निवासी एगवां शाहाबाद दोबारा फोटो अपलोड करने का आरोपी निकला।

जबकि उसके ममेरे भाई बलराम गुप्ता और प्रमोद गुप्ता अतुल के कहने पर छात्रा को फोन पर धमकाते थे। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में तीनों ने जुर्म स्वीकार किया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि  मामले में सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, कोतवाल भगवान सिंह, महिला थाना प्रभारी कनकलता दुबे ने छानबीन कर असल दोषियों क ी पहचान की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें