फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग पकड़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पुलिस ने बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया तिराहे के निकट अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरों गैंग के तीन शातिरों को दबोच लिया। इसमें एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है। इनके कब्जे चोरी की कार सहित पांच वाहन और नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है।  

विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद से अलग-अलग स्थानों से पिछले कुछ दिनों में वाहनों की चोरी हुई थी। सर्विलांस सेल के प्रभारी आलोक कुमार सिंह और स्वॉट टीम के प्रभारी अरविंद यादव को इसके खुलासे के लिए लगाया गया था। शनिवार रात लगभग 11 बजे सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया तिराहे के निकट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। शातिरों ने पुलिस को अपना नाम नजीर हुसैन अंसारी पुत्र जाकिर हुसैन अंसारी निवासी वार्ड तीन नेपालगंज जिला प्रहरी कार्यालय नेपाल, शिवम मिश्रा पुत्र रमेश कुमार मिश्रा निवासी जामतानी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ और सौरभ राठौर उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू पुत्र रामाध्याम निवासी दीननगर कोतवाली कछौना जनपद हरदोई बताया। तीनों के कब्जे से चोरी की सेंट्रो कार, एक पिकअप डाला, तीन बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने की है। तीनों शातिरों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


तीनों वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि चुराए गए वाहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था। एक से दो लाख रुपये में चौपहिया वाहन और 20 हजार रुपये में दोपहिया वाहन बेचते थे। कुछ वाहनों को चुराने के बाद उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचे जाते थे और चेसिस को कटवाकर कबाड़ में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वाहन चोरों के विरुद्ध प्रतापगढ़ में शहर कोतवाली, प्रयागराज में दारागंज कोतवाली में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा संडीला, कछौना और बेनीगंज कोतवाली में भी मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि कन्नौज और उन्नाव में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद हुई कार नुमाइश मैदान हरदोई से, एक बाइक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा से चुराई थी। इससे पहले एक सूमो संडीला व एक-एक वाहन बेनीगंज, कछौना, माधौगंज से भी चुराए थे। इन सभी को नेपाल में बेचा था।


सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, स्वॉट टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव, बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह, बेनीगंज कोतवाली के उप निरीक्षक राजपाल सिंह और संजय सिंह। स्वॉट टीम के सिपाही होरी लाल, गुरजीत, ओमकार, रामकुमार, समीर, सर्विलांस सेल के सिपाही इरफान, बेनीगंज के सिपाही अरविंद कुमार, सरोज और अनुज कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें