फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को गोली मारी, घायल

Tue, 28 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल रितुराज। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली। जिसमें एक पक्ष की तरफ से एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी रितुराज (30) की बहन की करीब तीन साल पहले दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में रितुराज ने गांव के ही रामू और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से आरोपी जेल में बंद थे। करीब 20 दिन पहले रामू की बहन ने किसी कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसको लेकर गांव में तमाम तरह क ी अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन


रामू फैजाबाद की जेल में बंद था। जहां से सोमवार को जमानत पर रिहा होकर आया था। जबकि मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश  के चलते रितुराज व रामू के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर रामू पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली रितुराज के हाथ में लग गई।

पीड़ित पक्ष की तहरीर  पर पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। पीड़ित ने घर में घुसकर लूटपाट करने व विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि  रामू व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें