फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से ट्विटर पर शिकायत, गिरफ्त में आरोपी

Thu, 27 Jul 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
arrest - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
बघौली। छेड़छाड़ पीड़िता के नाबालिग भाइयों को ही जब पुलिस ने पकड़ लिया तो उसके परिजनों ने ट्विटर के माध्यम से आईजी जोन लखनऊ से शिकायत की। आईजी जोन के आदेश पर हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने पीड़िता के भाइयों को छोड़ दिया और आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 बघौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित परिवार झोपड़ी डालकर गुजर कर रहा है। 25 जुलाई की रात उसकी नाबालिग बेटी झोपड़ी के अंदर सो रही थी। रात करीब 12 बजे घनश्यामनगर निवासी टुर्री, अमर सिंह और प्रदीप झोपड़ी में घुसकर पीड़ित की बेटी से अश्लील हरकत करने लगे। उसी दौरान किशोरी की अचानक आंख खुल गई।

उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। मौका पाकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी टुर्री,अमरसिंह को हिरासत मेें लिया लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। वहीं पुलिस पीड़िता के घर से उसके नाबालिग भाइयों को पकड़कर ले गई। परिजनों ने जब बेटों को छोड़ने की गुहार लगाई तो पुलिस ने उनको धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन


  पीड़ित ने मामले की शिकायत आईजी जोन लखनऊ से ट्विटर पर की। आईजी ने पीड़िता की फरियाद सुनी, एसपी को तत्काल मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई के  निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर देर रात हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के भाई को 12 घंटे बाद हवालात से छोड़ा और आरोपियों के खिलाफ  देर रात रिपोर्ट दर्ज की। सुबह पुलिस आरोपी टुर्री को गिरफ्तार कर लाई और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ राजीव चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें