फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दुकान से पार किए डेढ़ लाख के कंगन

Wed, 12 Dec 2018 11:20 PM IST
hardoi
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सिनेमा रोड स्थित सराफ की दुकान पर खरीदारी करने आई दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये के सोने के कंगन पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज से दुकानदार को घटना पता चली। वारदात तीन दिन पहले की है। सराफ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। वहीं शहर कोतवाल ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन



सिनेमा रोड पर घंटाघर मार्ग निवासी अतुल कपूर की अतुल ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार की शाम को दो महिलाएं सोने के कंगन और चूड़ियां खरीदने दुकान पर पहुंचीं।


अतुल कपूर और काउंटर पर मौजूद सेल्स गर्ल ने महिलाओं को सोने की चूड़ी और कंगन दिखाए। इसी बीच किसी काम से अतुल दूसरे काउंटर पर चले गए। महिलाएं सेल्स गर्ल से नई-नई डिजाइन दिखाने को कहतीं रहीं।
विज्ञापन



इसी दौरान सेल्स गर्ल गहने के डिब्बे से चूड़ी निकालने के लिए मुड़ी तो वहां मौजूद एक महिला ने दूसरी को चार कंगन पकड़ा दिए और चुपचाप बैठ गई।


इसके बाद डिजाइन पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। दुकान बंद होने के समय जब स्टाक का मिलान किया गया तो चार कंगन गायब मिले। इस पर सीसीटीवी फुटेज देखा तो दोनों महिलाओं की चोरी पकड़ में आई।   
विज्ञापन



अतुल कपूर ने बताया कि महिलाएं डेढ़ लाख रुपये के कंगन ले गईं हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

शहर कोतवाली प्रभारी महेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें