फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी में महिला से गैंगरेप

Fri, 14 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक महिला को उसके पिता की मौत का झूठा समाचार देकर ईंट-भट्ठे पर ले जाया गया। भट्ठे पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। शुक्रवार को घटना की जानकारी देने थाने पहुंची महिला को होमगार्ड ने गेट से ही टरका दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र का एक गैंगेस्टर का आरोपी गुरुवार रात सहोरा मे रहने वाली एक महिला के घर पहुंचा। उसने महिला से कहा कि तुम्हारे पिता की मौत हो गयी है। इस पर महिला बदहवास हो गई। इसका फायदा उठाते हुए शातिर ने बाइक से पिता के घर छोड़ देने की बात कही। इस पर महिला फौरन तैयार हो गई और उसकी बाइक पर बैठ गई।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे सांडी रोड पर ही स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले गया। वहां उसने अपने दो साथियों के साथ उससे दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वह थाने शिकायत करने गयी लेकिन एक होमगार्ड ने गेट से ही टरका दिया और थानेदार से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि थाने आने वाले सभी मामलों में न्यायोचित कार्रवाई की जाती है। गैंगरेप जैसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वह मामले की पड़ताल कराएंगे। अगर ऐसा कुछ है तो मुकदमा लिखकर आरोपियाें के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें