फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ऑपरेटर ने नाबालिग से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की एक नाबालिग लड़की को जेसीबी ऑपरेटर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और दुराचार के साथ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बीते पांच जुलाई को घर से गायब थी। 12 जुलाई को पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के दूसरे दिन पुलिस ने नाबालिग लड़की को हमीरपुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की नेे क्षेत्र के एक लड़के पर दुराचार का आरोप लगाया। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाकायदा जिला अस्पताल हमीरपुर में पीड़िता का मेडिकल भी करवा गया। थाना प्रभारी जेएन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें