फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई के होटल में महिला से गैंगरेप

Thu, 11 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में पीड़िता को जांच के लिए ले जाती महिला पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। सपाई से हाल ही में भाजपाई बने राजवर्धन सिंह की पत्नी के होटल समृद्धि में मंगलवार रात शाजहांपुर की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। किसी तरह बाहर निकली महिला ने शोर मचाया, पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। महिला की तहरीर पर एजा गांव के प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, साजिश रचने और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने होटल को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र की महिला (26) की ससुराल शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। करीब पांच दिन पहले फिसलकर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी। पिहानी सीएचसी के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। इस पर महिला मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची। दोपहर करीब 2:40 बजे उसे भर्ती कर लिया गया। उसके साथ कोई तीमारदार नहीं था। पीड़ित महिला का आरोप है कि डिस्चार्ज होने के बाद रात करीब 10 बजे वह अस्पताल के बाहर निकली, तभी एक बोलेरो पर सवार चार लोग उसे मंगलीपुरवा फाटक स्थित होटल समृद्धि ले गए।

महिला का आरोप है कि होटल मैनेजर आकाश मिश्रा पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी खजांची टोला हरदोई ने उसे कमरा नंबर 107 में बंद कर दिया। पीछे से ऐजा गांव के प्रधान गुरुदयाल (40), इसी गांव के सरनदीप सिंह (25), हरप्रीत सिंह (25) और टकरा गांव निवासी कुसमनदीप सिंह (20) कमरे में पहुंच गए। प्रधान और उनके साथ आए युवकों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह बचकर महिला होटल से बाहर भागी और शोर मचा दिया। दोपहर बाद पीड़ित का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। राजवर्धन सिंह उर्फ राजू का कहना है कि होटल पत्नी प्रीती सिंह के नाम है। इसे कन्हईपुरवा निवासी रामकिशोर पाल पुत्र मंगूलाल को किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने तहरीर में अपना पता कांठ थाना क्षेत्र का एक गांव बताया है। जबकि जिला अस्पताल में अपना पता मोहल्ला बासित नगर पिहानी जिला हरदोई लिखाया है। तहरीर में उसने बताया कि वह 9-10 बजे जिला अस्पताल पहुंच गई थी। यहां एक व्यक्ति उससे मिलने आया। पीड़िता के अनुसार अस्पताल में मौजूद एक महिला ने उस व्यक्ति का नाम गुरुलाल प्रधान ऐजा बताया था। दूसरी महिला ने प्रधान को गरीबों का मददगार भी बताया था।

तहरीर में दिए बयान में महिला ने 9-10 बजे अस्पताल में इलाज होने की बात कही है जबकि जिला अस्पताल के रिकार्ड में उसे दोपहर 2:40 मिनट पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। उसका पर्चा भी इमरजेंसी में ही बनाया गया। इमरजेंसी वार्ड में ओपीडी के बाद आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाता है। गंभीर मरीजों को ओपीडी के समय भी सीधे इमरजेंसी भेज दिया जाता है। महिला को कोई गंभीर चोट या बीमार नहीं थी। तहरीर में उसने बताया कि है रात करीब 11-12 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। जबकि सीएमएस डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि रात में किसी मरीज को डिस्चार्ज ही नहीं किया जाता है। आशंका पर पीड़िता का प्रधान से परिचय कराने वाली महिला को भी कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया है।

होटल समृद्धि रेलवे लाइन किनारे मंगलीपुरवा फाटक के पास बना है। इस होटल में केवल युगलों का ही आना-आना रहता है। मंगलीपुरवा रोड किनारे दुकान चलाने वालों ने बताया कि होटल मेें कई साल से अनैतिक कार्य होते आ रहे हैं। देर रात तक युगलों का आना जाना बना रहता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन ऊंची पहुंच के कारण कभी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को बलात्कार का मामला सामने आने पर पुलिस होटल में जांच कर रही थी।

दोपहर करीब 11:30 बजे एक युगल पहुंच गया। युवक ने बिना नंबर की बाइक से आया था। युगल जैसे ही अंदर घुसा सफाईकर्मी ने पुलिस मौजूद होने की बात कह उसे लौटा दिया। आनन फानन में युवक ने बाइक स्टार्ट की और युवती को बैठाकर रेलवेगंज की तरफ निकल गया। होटल समृद्धि की मालकिन सपाई से हाल ही में भाजपाई बने राजवर्धन सिंह उर्फ राजू की पत्नी प्रीती सिंह हैं। प्रीती सिंह ने 2 फरवरी 2016 को शहर के कन्हई पुरवा निवासी रामकिशोर पाल पुत्र मंगूलाल पाल को 11 महीने के लिए किराए पर दिया था।

31 इसी साल जनवरी को फिर एक साल के लिए उन्होंने रामकिशोर को होटल किराए पर दे दिया है। राजवर्धन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि होटल में हुई घटना निंदा की और कहा कि उनका कोई लेना देना नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। होटल और मेरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों में मेरी उपस्थिति की जांच की जा सकती है।

पूर्व सांसद और प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह 22 अप्रैल को हरदोई आए थे। उनके स्वागत में राजवर्धन सिंह उर्फ राजू ने भी सिनेमा चौराहे सहित कई जगह भगवा रंग में रंगी होर्डिंग्स लगवाई थी। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री का कहना है कि राजवर्धन न ही भाजपाई हैं और न ही हो सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है। जहां तक महाधिवक्ता के स्वागत का सवाल है तो भीड़ में कोई शामिल हो जाए तो क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें