फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन डूबे

Thu, 11 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान दो बहन समेत तीन लोग डूब गए। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक तीनों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बताया गया कि पहासू थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मपुर नगलिया निवासी योगेंद्र कुमार की बेटी मोनिया की शादी 20 जनवरी को खुर्जा निवासी ललित के साथ हुई थी। बेटी की शादी के बाद परंपरा के अनुसार मोनिया का परिवार गंगा स्नान को अनूपशहर आया था। अनूपशहर के मस्तराम घाट पर दोपहर करीब 3.30 बजे मोनिया स्नान के लिए गंगा में गई।

स्नान के दौरान मोनिया डूबने लगी। मोनिया को डूबता देख उसकी बहन कमलेश, पति रामकिशोर और बेटा मनी बचाने के लिए गंगा में कूद गए। मोनिया को बचाने के चक्कर में उसकी बहन कमलेश और कमलेश का बेटा मनी भी डूब गए। रामकिशोर को जैसे-तैसे बचाया गया।
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन लोगों के गंगा में डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अफसर और विधायक मौके पर पहुंच गए। तीनों की तलाश के लिए बड़ी संख्या में गोताखोरों को गंगा में उतारा गया। आगरा से भी स्पेशल टीम को तीनों की तलाश के लिए गंगा में उतारा गया, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका।

समाचार लिखे जाने तक तीनों की तलाश जारी थी, लेकिन किसी का भी पता नहीं लग सका। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के गंगा में डूबने से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें