फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 21 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
पोस्मार्टम हाउस में मृतक अमित के परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बरबन गांव के अमित का शव गुरुवार देर शाम कुछ युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर छोड़ गए थे। मृतक का पिता एक दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगे रहेा हैं। पिता का कहना है कि दोस्त की पत्नी से अमित के अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। पिता ने कहा कि शव के अंतिम संस्कार के बाद कोतवाली पुलिस को हत्या की तहरीर देंगे।
विज्ञापन


लोनार क्षेत्र के बरबन निवासी अमित प्रताप सिंह उर्फ सोनू (30) पुत्र ब्रजेश कुमार गांव में स्कूल चलाते थे। उनका एक मकान शहर के नबी पुरवा में भी है। यहां भी अमित का आना जाना था। गुरुवार शाम लगभग चार बजे घर से एक दोस्त उसे बुलाकर ले गया था।

देर शाम मृत अवस्था में चार पांच युवक अमित को जिला अस्पाताल की इमरजेंसी के गेट पर छोड़ गए थे। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंची। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्मार्टम हाउस पर पिता ब्रजेश ने दोस्त पर अमित की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि शादी के पहले अमित के संबंध उसके दोस्त की पत्नी से थे। इस बात पर अमित का दोस्त से विवाद भी हुआ था। कुछ समय से अमित से उसका दोस्त फिर मिलने लगा था। स्कूल का काम देखने के कारण अमित ज्यादातर गांव में ही रहता था।

गांव में रहने के दौरान दोस्त की पत्नी से फिर अमित का मिलना जुलना शुरू हो गया। दोस्त से नजदीकी बनने पर पिता बृजेश ने अमित को चेताया भी था लेकिन उसने पिता की बात नजरअंदाज कर दी। गुरुवार शाम को दोस्त अमित को स्वीमिंग पूल चलने की बात कहकर साथ ले गया था।

देर शाम उसकी मौत की खबर मिली। पिता ने बताया कि अमित पैंट शर्ट पहनकर गया था जबकि अस्पताल में मिले उसके शव पर केवल अंडरवियर ही था। अमित का मोबाइल भी गायब है। उसके सिर, पीठ व शरीर के कई हिस्सों में जख्म थे और नाक  से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें