फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की जान गई

विज्ञापन
युवक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गौहनिया पुलिया के ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। इसके अलावा बिलग्राम व मल्लावां में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सहोरा गांव निवासी राजेश (40) पुत्र राम प्रकाश राज मिस्त्री था। उसके दो पुत्र अंकित व राजन हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। वह रविवार सुबह बाइक से सिकंदरपुर जा रहा था। तभी हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गौहनिया गांव पुलिया के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद ट्रैक्टर कुछ दूर जाकर पलट गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। राजेश के भाई धर्मेंद्र ने बताया राजेश चार भाइयों में बड़ा था।

टोडरपुर प्रतिनिधिक के अनुसार शाहाबाद पिहानी मार्ग पर आदमपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आदमपुर गांव निवासी अंकित (19) पुत्र संजय सिंह रविवार शाम अपने मामा महेंद्र (36) पुत्र श्रीपाल निवासी नरहरा थाना रामकोट जिला सीतापुर के साथ बाइक से शाहाबाद से गांव वापस आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर उनकी व सामने से आई बाइक में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित व दूसरी बाइक पर सवार राहुल पुत्र (26) पुत्र चेतराम निवासी कैथापुरवा थाना मंझिला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  आदमपुर निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनका साला महेंद्र तीन भाइयों में छोटा था।  

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दंपति घायल हो गए। सुभाष पार्क में मेला लगा था। वहीं पर जिला मुजफ्फर नगर के कस्बा कटौली निवासी रोहित (30) पुत्र राकेश का झूला लगा था। रविवार को वह झूले का सामान ट्राली में लाद कर ट्रैक्टर ट्राली से सांडी जा रहा था।

उसके साथ उसकी पत्नी पूजा (27) और मजदूर विपिन (30) पुत्र राजा बक्श निवासी पिंडारी सांडी भी जा रहा था। तभी कटरा- बिल्हौर मार्ग पर कुतुलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा कर खाई में पलट गई। इससे विपिन उसके नीचे दब गया। वहीं रोहित व पूजा भी गिर कर घायल हो गए। क्रेन की मदद से ट्राली को सीधा कर विपिन को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी विपिन के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें