फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सचिव पर एफआईआर

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भ्रष्टाचार निवारण विभाग लखनऊ के इंस्पेक्टर ने मंगलवार की शाम आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी माधौंगज के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर छह लाख से अधिक रुपये संपत्तियों पर व्यय करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने शासन से माधौगंज ब्लॉक में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी बिहारी लाल पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत कर गहनता से जांच कराने की मांग की थी। शासन की ओर से इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को दी गई थी। अशोक कुमार ने टीम के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी के 2008 से 2014 के मध्य निर्धारित आय और व्यय की जांच की। इस मध्य सचिव की 16,72,504 रुपये आय हुई थी। सचिव की परिसंपत्तियों की जांच में पाया गया कि उसने 23,19,540 रुपये संपत्ति की खरीद करने में व्यय किए हैं। जो आय के सापेक्ष 6,41,135 रुपये अधिक है। इस पर इंस्पेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत माधौगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। माधौगंज के एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें