फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पत्रकार और सिपाही गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
आराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात दो लोग टेंट व्यवसायी के घर पहुंचे। वे अपने को पत्रकार और क्राइम ब्रांच का सिपाही बता हरियाणा की शराब रखी होने की सूचना पर तलाशी लेने लगे। गृहस्वामी को शक होने पर शोर मचा दिया, इस पर अपने का फंसता देख भागने लगे। गृहस्वामी ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शहर के सांडी चुंगी इलाके में रमेश चंद्र सैनी का घर है। वे टेंट हाउस का काम करते हैं। रविवार रात दो युवक  खुद को रिपोर्टर और क्राइम ब्रांच का सिपाही बता कर घर में घुस आए और हरियाणा की शराब बेचने का आरोप लगाते हुए तलाशी लेेने लगे। एक युवक ने रमेश की जेब में रखे 1500 रुपये भी निकाल लिए। रमेश चंद्र को दोनों युवकों पर शक हो गया, और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों युवक भागने लगे।

पड़ोसियों के मदद से गृहस्वामी ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम अमरनाथ पांडे निवासी आवास विकास एवं दूसरे ने आलोक द्विवेदी निवासी बूटामऊ लोनार बताया। उन्होंने बताया कि वे कुल चार लोग थे। दो लोग शोर सुनकर भाग गए। रमेश चंद्र ने मोहल्लेवासियों की मदद से दोनों युवकों को कोतवाली पहुंचाया। रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनय गौतम ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें