फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में अवैध कब्जा हटवाने पर चली लाठियां, छह घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बोई फसल ट्रैक्टर से जुतवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  हरपालपुर थाने के गांव मिरगावां में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गईं एसडीएम और तहसीलदार के सामने ही प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में लाठियां चल गईं। मौके पर हरपालपुर थाने के तीन दरोगा व 10 सिपाही भी मौजूद थे। मारपीट और पथराव में गांव के छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। एहतियात के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

हरपालपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिरगावां प्रधान छंगे लाल कश्यप और पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी के लोग ग्राम समाज की करीब 200 बीघा जमीन पर कब्जा किए हैं। ये जमीनों खलिहाल, खाद के गड्ढों आदि के लिए छोड़ी गई थीं। पिछले हुए पंचायत चुनाव के बाद प्रधान छंगे लाल की ओर कई बार तहसील दिवस और डीएम से शिकायत की। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिए गए लेकिन लोगों ने कब्जे नहीं छोडे़। 19 तरीख को लेखपाल और कानूनगो ने गांव जाकर सरकारी जमीन की पैमाशी की थी।   इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटे। रविवार को एसडीएम सवायजपुर वंदना त्रिवेदी, तहसीलदार राजेश चौरसिया ने चार कानूनगो और आठ लेखपालों को लेकर जमीन की पैमाश व कब्जा हटवाने गए थे। एसडीएम अपने साथ हरपालपुर थाने के दो एसएसआई, एक एसआई और 10 सिपाही भी ले गईं थीं। जमीन अलग-अलग हिस्सों में है। जमीन की पैमाइश कराकर चार ट्रैक्टरों से फसल भी जुतवाई जा रही थी। अधिकारी एक तरफ कब्जा हटवा रहे थे, इसी दौरान दूसरी तरह छंगेलाल और मनोज द्विवेदी पक्ष में पथराव होने के साथ लाठियां भी चलने लगीं।
विज्ञापन
  इसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में अमर लाल 45 पुत्र राजेंद्र को ज्यादा चोटें आई हैं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने छंगेलाल और मनोज को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव की स्थिति है। इसके चलते फोर्स तैनात कर दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहाकि दो-दो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रधान और पूर्व प्रधान ने जिस तरह मारपीट की उससे उनकी दबंगई का अंदाजा लगाया जा सकता है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि मामला मेरी जानकारी में है। मैंने थानेदार से दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें