पुलिस ने सोमवार को कस्बा स्थित एक कारखाने में छापामार कर नकली तंबाकू फै क्ट्री का भंडाफोड़ किया। कारखाने से कई नामों के स्टीकर, उपकरण व पाउच पैकिंग की मशीनें भी बरामद की हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। फैक्ट्री संचालक लाइसेंस के लिए आवेदन किए जाने की बात कह रहा है।
एसओ संतोष कुमार ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा में एक कारखाने में छापामारी की। कारखाने के अंदर नकली तंबाकू बनाने की का काम हो रहा था। पुलिस ने कारखाने से अलग-अलग नामों से तंबाकू के खाली पाउच, बड़ी मात्रा में तंबाकू, गैस सिलेंडर, सेंट, केमिकल, उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने सामान जब्त कर कारखाना संचालक को हिरासत में लिया है। एसओ ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन कराए तंबाकू का कारखाना संचालित होने का मामला एक बाइक सवार को दबोचे जाने पर प्रकाश में आया था। बाइक सवार युवक के पास से कई अलग-अलग नामों की पैकिंग क ी। तंबाकू के अलावा खाली रैपर भी बरामद हुए थे। कड़ी से पूछताछ में उसने बगैर रजिस्ट्रेशन के नकली तंबाकू फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी दी थी। इसी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर उपक रण व अन्य सामान बरामद किया गया है। कहा कि खाद्य विभाग को सूचना दी गई है। विभागीय अधिकारियों के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। संचालक रजिस्ट्रेशन होने की बात कह रहा है।