फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री पकड़ी

Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जांच करते पिहानी कोतवाली के प्रभारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने कस्बा के तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कर बड़ी तादाद में नकली मोबिल ऑयल से भरे ड्रम, विभिन्न कंपनियों के रैपर व उपकरण बरामद कर चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बा के चपरतला रोेड स्थित बड़ी बाजार के निकट एक मकान में छापा मारा। यहां पर नेवादा निवासी मुलायम को हिरासत में लिया। सात ड्रमों में नकली मोबिल ऑयल के अलावा 39 खाली ड्रम बरामद हुए। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के मोबिल ऑयल के रैपर, मोहर, खाली बोतलें, पैकिंग के उपकरण और बड़ी तादाद में मशीनें बरामद हुईं। ये मकान कोतवाली क्षेत्र के नेवादा निवासी चमन का है। इसके बाद क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने मोहल्ला कटरा बाजार निवासी राशिद और सल्लिहा तिराहा निवासी मोहम्मद के घर पर छापामार कर बड़ी तादाद में, नकली मोबिल के ड्रम, रैपर, पैकिंग के उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने राशिद समेत चार व्यक्तियों क ो हिरासत में लिया है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। बताया कि सूचना मिली थी कि यहां पर अलग-अलग कंपनियों के मोबिल की पिपिया आदि में भरकर नकली रैपर लगाकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। बरामद माल की डिटेल तैयार की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई क्राइम ब्रांच सीओ अभिनव यादव व स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें