फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे ने पकड़वाया शातिर चोर

Thu, 27 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई  क ोतवाली के मोहल्ला मोमिनाबाद में हुई चोरी का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से हुआ। पुलिस ने आरोपी को सराफा के यहां गहने बेचते जाते समय गिरफ्तार किया था। बुधवार को एएसपी पूर्वी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर चोरी की वारदात का खुलासा किया। शहर के मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी इमरान पुत्र इकबाल के हुसैन के घर से 20 अक्तूबर की रात रुपये व गहने समेत लगभग चार लाख की चोरी हुई थी।
विज्ञापन


इमरान के घर से चोरी के आरोपी न्यू सिविल लाइन निवासी महबूब को पुलिस ने 25 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से हुई थी। इमरान के घर के  सामने बिजली विभाग के रिटायर्ड एसडीओ जेडए ईराक ी का मकान है। उनके मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे में ही महबूब की पहचान कैद हुई थी। बुधवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कार्यालय में खुलासा किया। सूचना मिली थी कि आरोपी एक सराफा की दुकान पर गहने बेचने जा रहा है।

घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने इमरान  और 19 सितंबर क ी रात मुन्ने मिंया चौराहा निवासी शादाब पुत्र इजहार के घर से चोरी का जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए रुपये व गहने बरामद किए गए। एसपी राजीव मेहरोत्रा ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एएसपी ने बताया कि चोरी के आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें