फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से लाखों के नगदी-जेवर चोरी

Sat, 09 Dec 2017 11:55 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान की छत काटकर चोरों ने जेवर और नगदी समेट ली। शनिवार सुबह घटना का पता चला। दुकान मालिक ने तहरीर बिलग्राम कोतवाल पुलिस को दी है। हालांकि चोरी गए माल का ब्यौरा नहीं दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने भरे हैं। 
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी गोपाल कपूर की सराफ और कपड़े की दुकान सदर बाजार में है। शुक्रवार रात गोपाल कपूर अपने पुत्र अनुराग कपूर के साथ दुकान बंद कर वापस घर चले गए थे।  शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे कारीगर राजकुमार चाभी लेकर दुकान खोलने गया। दुकान खोलने पर राजकुमार को सामान बिखरा पड़ा मिला और तिजोरी भी खुली दिखी। अंदर जाकर देखा तो छत कटी हुई थी। इस पर उसने फौरन ही जानकारी गोपाल कपूर को दी। गोपाल परिजनों व कस्बे के अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। सदर बाजार में हुई घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर, सीओ बिलग्राम देवेंद्र कुमार आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे। गोपाल कपूर ने शाम को लगभग साढ़े चार बजे शहर कोतवाल को घटना की तहरीर दी। तहरीर में चोरों द्वारा दुकान में रखा पुश्तैनी, कारोबारी जेवर और नकदी चुरा लिए जाने की जानकारी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुरानी मंडी से छत तक पहुंचे चोर 
बिलग्राम। बिलग्राम कस्बे के सदर बाजार में स्थित कपूर ज्वैलर्स की छत तक पहुंचने के लिए चोरों ने दुकान के पीछे स्थित पुरानी मंडी का सहारा लिया। दुकान के पीछे खाली मैदान पड़ा है, जिसे खाली मंडी कहा जाता है। पीछे की तरफ से छत पर पहुंचे चोर छत काटकर दुकान के अंदर उतरे। पुरानी मंडी पहुंची अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर को प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चोर इसी रास्ते से ही फरार हुए। मैदान में दुकान से लेकर लगभग 50-60 मीटर दूर पायलों में पड़ने वाले घुंघरू मिले हैं।
विज्ञापन


सीसी कैमरा न होने से पुलिस निराश 
इतने बड़े कारोबारी की दुकान में सीसी कैमरा न होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के कई जिम्मेदाराें के चेहरे उतर गए। दरअसल उक्त दुकान लगभग 90 वर्ष पुरानी है और दुकानदार ही नहीं उनके पूरे परिवार की कस्बे और जिले में खासी साख है। दुकान में सीसी कैमरा न होने के बावत पूछे जाने पर गोपाल कपूर ने कहा कि कस्बे में आम तौर पर बिजली की समस्या रहती है। इसलिए उन्होंने सीसी कैमरे नहीं लगवाए हैं।

ईंटें निकालीं और पड़ोस की छत पर रख दीं 
बिलग्राम। घटना को अंजाम देने वाले चोरों की संख्या छह से अधिक रही होगी। पुलिस का भी यही मानना है कि दुकान की छत का एक हिस्सा पड़ोस की दुकान से कुछ ऊंचा है। इस ऊंचे हिस्से की ईंटों को निकालकर पड़ोस की दुकान पर रख दिया गया, और फिर एक-एक कर चोर अंदर उतर गए। 

व्यापारियों में रोष
बिलग्राम। कस्बे के व्यापारियों में घटना को लेकर रोष है। आलम ये रहा कि सराफ कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। घटना का खुलासा जल्द किए जाने की मांग व्यापारियों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें