फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बताकर चीनी मिल कर्मी से बाइक लूटी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरियावां स्थित चीनी मिल से लौट रहे कर्मी को हरदोई-पिहानी मार्ग पर बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। उन्होंने खुद को सिपाही बताकर उसकी बाइक लूट ली। उधर से गुजर रही यूपी 100 की टीम ने हेलमेट लेकर पैदल जा रहे कर्मी से पूछताछ की तो घटना का पता चला। रात में ही हरियावां थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी गोविंद मिश्रा पुत्र माया प्रकाश हरियावां चीनी मिल में केनयार्ड में पर्ची टैगिंग का कार्य करता है। शनिवार दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक की शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह बाइक से वापस पिहानी जा रहा था। हरदोई पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठी तिराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। बताया कि वह लोग पुलिस के  सिपाही हैं। बाइक सवार युवकों ने गोविंद मिश्रा से आधार कार्ड और पैनकार्ड मांगा। चाबी छीनकर बाइक लेकर फरार हो गए। इसी दौरान यूपी 100 की टीम गश्त करते हुए उधर पहुंची तो गोविंद से पूछताछ की। थानाध्यक्ष हरियावां फूलचंद्र सरोज को घटना से अवगत कराया। एसओ ने भी पीड़ित से पूछताछ की। आधी रात के बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया जाना गलत है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें