फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी को गोली मारकर लूटा

Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
firing - फोटो : logo
विज्ञापन
कछौना। कासिमपुर थाना क्षेत्र कहली निवासी सराफा व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर लूट लिया। बदमाश नकदी व जेवरात का बैग लेकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सराफा व्यवसायी को ट्राम सेंटर भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गौसगंज में कहली निवासी रंजीत (35) पुत्र गिरिजाशंकर ने गौसगंज में सराफा की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गौसगंज मल्लावां मार्ग पर एक गैस एजेंसी के  पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोककर कर बैग छीनने लगे। युवक ने बैग को मजबूती से पकड़ते हुए बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशाें ने उसे गोली मार दी।

बदमाश नगदी व जेवरात का बैग लेकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया। सूचना पर सराफा व्यवसायी के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैग में नगदी व जेवरात के विषय में जानकारी से इंकार किया है। लूट की वारदात पर सीओ चरन सिंह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें