फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वाले तीसरी आंख में कैद

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली में लेबर ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को गोली मारने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीन लोग गोली मारने के आरोपियों से थोड़ी दूरी पर खड़े थे।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए ठेकेदार की हालात स्थिर है और हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

लेबर ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। परिजनों ने सुपारी देकर गोली मरवाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के साथ कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चौड़ी गली निवासी पुरुषोत्तम बंसल ने रोहतक रोड पर अपना कार्यालय बनाया हुआ है।

रविवार रात को पुरुषोत्तम तथा उसका भाई सुशील कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान पैदल छह लोग आए। इसमें से तीन लोग पीछे ही ठहर गए और आसपास के क्षेत्र में नजर बनाए रखी, जबकि तीन बदमाश कार्यालय के अंदर घुस गए।

अंदर घुसकर ठेकेदार पुरुषोत्तम बंसल की छाती पर गोली चला दी। गोली मारकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गोली लगने से घायल हुए पुरुषोत्तम के भाई सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई पर जानलेवा हमला साजिश के तहत करवाया गया है और जिन लोगों ने गोली चलवाई है उनको जानते नहीं हैं।

आशंका है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को सुपारी देकर गोली मरवाई है। सिटी डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गोली मारने वाले बदमाशों का सुराग लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें