फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चाोरी की बाइकें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने बाइकर्स गैंग का भंडा फोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 10 बाइक बरामद की गई हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी ने बाइक र्स गैंग की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात नुमाइस चौराहा पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। कोतवाली में पूछताछ के दौरान उन्होंने बाइक चोरी का जुर्म स्वीकार किया। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी उमेश कुमार सिंह ने बाइकर्स गैंग की तरफ से की गई चोरी की वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया बाइक चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे।

गुरुवार रात नुमाइस चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार सर्वेंद्र उर्फ चेता यादव पुत्र रामऔतार निवासी मोहल्ला सिविल लाइन थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के साथ सरबन उर्फ पंडित पुत्र खुशीराम निवासी तेदुलिया थाना निगोई शाहजहांपुर को हिरासत में लिया गया। एसपी ने बताया कड़ाई से पूछताछ के दौरान उन्होंने बाइकें चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। निशान देही पर बावन रोड पर एक खंडहर युक्त मकान से चोरी की 9 अन्य बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य साथी अनिल यादव पुत्र लालाराम निवासी विनायका अकबरपुर थाना लोनार के अभी फरार है। एसपी ने बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि सर्वेंद्र पहले भी हरदोई व फर्रुखाबाद में बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें