बुधवार रात हेलीमंडी के वार्ड नंबर तीन की सीताराम कॉलोनी में इनोवा गाड़ी से अपने घर आ रहे सुरेंद्र शर्मा पुत्र सोहन लाल की मोटर साइकिल पर दो अज्ञात युवकों द्वारा दाहनी कलाई व बाजू में गोली मार दी तथा मौके पर फरार हो गए।
घायल अवस्था में उसे गुडगांव के फोर्टिज हस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र शर्मा निवासी राठीवास ठेठर जिला मेवात का रहने वाला है तथा हाल निवासी हेलीमंडी के वार्ड नंबर तीन में अपने परिवार के साथ रह रहा है।
पुलिस ने सुरेन्द्र शर्मा के ब्यान पर नाम पता ना मालूम दो लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। घायल सुरेन्द्र शर्मा ने पुलिस से संदेह जाहिर किया है कि उस पर गोली चलाने वाला अजय निवासी राठीवास ठेठर व उसका साला है। अजय पैरोल पर जेल बाहर आया हुआ है। उसने मेरे भाई व भतीजें की हत्या की सजा काट रहा है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी मोटर साईकिल पर सवार होकर आए थे तथा इनोवा गाडी के पीछें मोटर साईकिल लगा रखी थी तथा जैसे ही गाडी घर के आगे रूकती है आरोपियों द्वारा बंद शीशें पर हाथ मारकर खुलवाने की कौशिश की लेकिन शीशा बगेर खुले ही आरोपियों ने तीन फायर किए जिसमें से दो गोलिया हाथ व बाजू पर जा लगी।
गोली मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से तुरन्त फरार हो गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।