हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से पैसे निकाल कर जा रहे वृद्ध से पचास हजार रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सीओ ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में संचालित स्टेट बैंक आफ इंडिया की कृषि विकास शाखा से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोमनी नगर निवासी जिया चंद वाजपेयी ने गुरुवार पचास हजार रुपये निकाले थे। वह पैदल अपने चाचा के घर आवास विकास कालोनी जा रहे थे।
तिकुनिया पार्क के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और झोला छीन कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी राम लाल राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।