फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने वृद्ध से पचास हजार छीने

Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से पैसे निकाल कर जा रहे वृद्ध से पचास हजार रुपये छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सीओ ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में संचालित स्टेट बैंक आफ इंडिया की कृषि विकास शाखा से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोमनी नगर निवासी जिया चंद वाजपेयी ने गुरुवार पचास हजार रुपये निकाले थे। वह पैदल अपने  चाचा के घर आवास विकास कालोनी जा रहे थे।

तिकुनिया पार्क के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और झोला छीन कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी राम लाल राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें