हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के बहोनपुरवा के दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने कॉल डिटेल मिल गई है। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले जिन नंबरों से मृतका के नंबर पर कॉल व मैसेज किए गए थे। उन नंबरों की कॉल रिकार्डिंग व मैसेज का ब्योरा निकलवाने के लिए भेजा था। मृतका के परिजनों की तरफ से एडीजी व महिला क ल्याण विभाग को प्रार्थना पत्र भेजे जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
बहोरनपुर के हिमांशी श्रीवास्तव और सत्येंद्र कुशवाहा की हत्या में पुलिस के जांच के तौर तरीके से असंतुष्ट परिजनों ने 17 दिसंबर को एडीजी व महिला क ल्याण विभाग को प्रार्थना पत्र भेजा था। इस खबर को अमर उजाला में 21 दिसंबर के अंक में प्रकाशित कि या था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले जिन नंबरों से हिमांशी को काल व मैसेज भेजे थे।
उसकी कॉल डिटेल निकलवा ली है। पुलिस जल्द ही कॉल डिटेल की जांच करेगी। जिसके आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझने की संभावना है। मुख्य आरोपी न्योरादेव स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्षवर्धन और उसके बेटे शुभम व सत्यम के खिलाफ दूसरी तहरीर लोनार थाना प्रभारी व एसपी को दी थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
हिमांशी के भाई ने 6 दिसंबर को और सत्येंद्र के भाई ने 7 दिसंबर को तहरीर दी थी। इसके चलते थाना प्रभारी मृतका के घर गए थे। उन्होंने हिमांशी की मां शिल्पी श्रीवास्तव से जिन नंबरों से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे गए थे। वह नंबर व अन्य डिटेल ले गए थे। लेकिन इस दौरान थाना प्रभारी ने हिमांशी की मां शिल्पी श्रीवास्तव से कहा था कि जांच क्या करें सत्येंद्र ने आप क ी बेटी की हत्या की थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे फांसी पर लटका दिया था। जबकि वारदात के दिन से ही पुलिस सत्येंद्र के खुदकुशी करने का दावा कर रही थी। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि 22 तारीख को कॉल डिटेल मिल गई थी। शुक्रवार को वह हाईकोर्ट एक केस की विवेचना में आए हैं।