फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर वही गलती, नहीं पहना था हेलमेट

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुंछ में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुर्भाग्यपूर्ण है कि जागरूकता की तमाम कोशिशों के बाद भी तमाम दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते। इन युवकों ने भी इस नियम की उपेक्षा की। रैली में शामिल होने जा रहे दो बाइक पर सवार पांच लोगों को प्राइवेट बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव शीतलपुर निवासी राहुल पुत्र डोरीलाल, रवेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र श्रीपाल, दीपक पुत्र रामवीर, सोनू पुत्र रवेंद्र तथा प्रशांत पुत्र मिथलेश निवासी अलीपुर खेड़ा थाना भोगांव जिला मैनपुरी दो बाइक पर सवार होकर मुख्यमंत्री की रैली में शामिल मलावन जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टीपी नगर पुलिस चौकी के पास पहुंचे, वही पर ओवरटेक के चक्कर में सामने से आती प्राइवेट बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से राहुल, रवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पांच को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, चिकित्सक ने राहुल, रवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वही प्रशांत, दीपक, सोनू की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। अन्य सड़क हादसे में नरेंद्र निवासी खड़ौआ थाना बागवाला घायल हो गए। घायल भी रैली में शामिल होने जा रहा था।
-------
कुछ माह पूर्व ही हुई थी रवेन्द्र की शादी
एटा। जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रवेंद्र की इसी साल 28 अप्रैल को शादी हुई थी। राहुल रविंद्र के चाचा का लड़का था। परिवार में हुई दो मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें