फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट से गला कसकर छात्र की हत्या

Fri, 23 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र में बेल्ट से गला कसकर एक छात्र की हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बाबूराम के यूकेलिप्टस के बाग में शुक्रवार को एक 11 साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। वह स्कूल की ड्रेस पहने था और उसकी बेल्ट से गला कसा हुआ था। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सियाराम मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। उसकी स्कूल ड्रेस पर विद्यालय का नाम देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। छात्र जनपद

शाहजहांपुर के कस्बा अल्लागंज निवासी चंद्र प्रकाश का पुत्र सुमित था। वह कक्षा चार का छात्र था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसका पुत्र गुरुवार की शाम को पांच बजे घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। तबसे उसका पता नहीं चल रहा था। घटना के विषय में बताया कि उनके मकान में हरिविलास चौहान पत्नी के  साथ रहते
विज्ञापन


हैं। उनके घर पर सोनू नाम के एक युवक का आनाजाना है। इस पर उन्हाेंने एतराज जताया था और उनसे घर को खाली करने को कह रहे थे। इस पर कई बार विवाद हुआ था। गुरुवार को विवाद के दौरान सोनू ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उन्हीं तीनों लोगों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष सियाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें