फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अवैध फूड फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 27 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
फूड फैक्ट्री का निरीक्षण करते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली पर मिलावट खोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के बहरा सौदागर में छापा मारकर अवैध फूड फैक्ट्री पकड़ी। खाद्य अधिकारियों की टीम ने यहां बनाई जा रही सोहन पपड़ी और बूंदी के सैंपल लिए। साथ ही फैक्ट्री संचालक को लाइसेंस बनवाने तक फैक्ट्री बंद करने के निर्देश दिए हैं। शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर के महेश गली में फूड फैक्ट्री संचालित हो रही है। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा व अन्य सदस्यों के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सोहनपपड़ी और बूंदी के सैंपल लिए। उन्होंने फूड फैक्ट्री संचालक संदीप गुप्ता से लाइसेंस की मांग की, लेकिन वे लाइसेंस नहीं दिखा सके। यहां पर सोहन पपड़ी निर्मित करने और पैकिंग करने का काम चल रहा था। पैकिंग पर न तो फर्म का नाम था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फूड फैक्ट्री संचालक को लाइसेंस बनवाने तक फैक्ट्री बंद करने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ खाद्य निरीक्षक विवेक कुमार, घनश्याम वर्मा व अरविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सोमवार को खाद्य अधिकारियों की टीम ने छापेमारी के दौरान शहर के चंदीपुरवा  में अवैध रूप से एक फैक्ट्री पकड़ी थी। टीम ने मधु उद्योग केंद्र पंकज कुमार गुप्ता की फैक्ट्री को बंद करने के निर्देश दिए थे। यहां से चाकलेट क्रीम, हरी क्रीम रंग और पाइन एपल एसेंस का नमूने लेकर मेरठ परीक्षण केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें