फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाश ने झोंका फायर, युवती घायल

Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश ने विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली एक युवती को जा लगी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात थाना क्षेत्र के जफरा निवासी संतराम के घर में रात बारह बजे छत के रास्ते बदमाश घुस आया। बदमाश की आहट सुन कर परिजन जाग गए। संतराम ने बदमाश को पकड़ना चाहा तो उसने फायर कर दिया। इससे संतराम नीचे हो गया।

गोली उसके पीछे खड़ी पुत्री प्रीती (19) के कमर के पास जा लगी। जिससे वह घायल हो गई। गोली की आवाज से शोर मच गया। बदमाश फरार हो गया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर सीओ शिवाकांत त्रिपाठी व थाना इंचार्ज हेमंत कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने बब्बी के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें