जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत
हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हरपालपुर
थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पिकप डाला को ट्रैक्टर ट्राली ने
टक्कर मार दी। इससे पिकप
सवार चंदर (45) पुत्र बाबूराम निवासी पूर्वी
नबाबगंज सांडी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चंदर की दो पुत्रियां जनपद फर्रुखाबाद के
लकूला में ब्याही हैं। वह उनके पास ही जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। इधर,
सुरसा थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर गौरापुर के पास एक बाइक
सवार
को बचाने में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे उस पर सवार संडीला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर सांक निवासी गीता (15) पुत्री किशोरी,
गंगावती (40) पत्नी राम पाल, किरन (30) पत्नी राजेश, अनीता (25) पत्नी
महेश, ममता (25), कपिल (7) पुत्र महेश, राम देवी (30) पत्नी बन्नू, लल्ली
(35) पत्नी राम औतार गंभीर रूप से घायल हो
गए। सभी को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया। इसके अलावा करीब 14 लोग चुटहिल हुए है। ये सभी गांव
निवासी मनोज की पुत्री माही (3) का मुंडन कराने के लिए हरदोई बाबा मंदिर आ
रहे थे। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के कस्बा के निकट बोलेरो को पीछे से
रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार बिलग्राम के ककरा खेड़ा
निवासी सतीश
(30) पुत्र सुरेश, राजरानी (40) पत्नी राजाराम, अंजू (20)
पत्नी सतीश, सतीश की पांच माह की पुत्री दिव्यांशी और सुरसा थाना क्षेत्र
के कमरौली निवासी श्रवण (30) पुत्र अरुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह सभी किसी रिश्तेदारी में
ऊंचाहार उन्नाव जा रहे थे। इधर, सुरसा थाना क्षेत्र के
सेमरा चौराहा निवासी
संदीप (50) साइकिल से जा रहे थे। तभी गांव के निकट बाइक सवार पिंकू (16)
पुत्र राम लडैते निवासी मोहकमपुर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी कपिल (8) पुत्र राम नरेश हादसे
में घायल हो गए। उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बबनापुर निवासी रविकांत
(50) पुत्र
सहदेव बाइक से डाकघर मीटिंग में आ रहे थे। बावन रोड पर
अनियंत्रित बाइक पलट गई। इससे वह घायल हो गए। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के
ग्राम आगमपुर निवासी कमला देवी (60) पत्नी रामविलास सड़क हादसे में घायल हो
गई। वहीं शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कचूरा निवासी राम कुमार (65) पुत्र
केदार को बैल ने मार दिया। इससे वह घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया।