फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन चौराहा के पास स्थित मंदिर के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर लगने के बाद बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भरावन निवासी शिवांश (10) पुत्र बलवीर गुरुवार की दोपहर खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में भरावन चौराहा से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के सामने उसे तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी।

हादसे में शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पिता बलवीर की ओर तहरीर मिलने के बाद मैजिक चालक सुरेंद्र निवासी ग्राम इंटौजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बताया कि चालक को घटना स्थल से हिरासत में व मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है।

मैजिक की टक्कर से बालक की मौत
अतरौली थाना क्षेत्र के भरावन गांव का रहने वाला था युवक
चालक हिरासत व मैजिक कब्जे में, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें