अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धतनखेड़ा में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर के अंदर छप्पर में फांसी से लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धतनखेड़ा निवासी मीरा (25) का सोमवार रात खाने को लेकर पति भन्नू से विवाद हो गया था। इसके बाद पति आंगन में सो गया, जबकि मीरा घर के अंदर पड़े छप्पर में चली गई। मंगलवार सुबह मीरा का शव छप्पर में फंदे पर लटकता मिला। इस पर भन्नू ने ग्रामीणों और मीरा के पिता प्यारेलाल निवासी ग्राम दुर्जनपुरवा थाना बघौली को सूचना दी। प्यारेलाल धतनखेड़ा पहुंचे और उन्होंने भन्नू पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मीरा को मारने का आरोप लगा बघौली थाने में तहरीर दी। बघौली थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरा और भन्नू का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो वर्ष का पुत्र मदन है।
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट