फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग,गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती में शनिवार देर रात दबंगों ने गरीब की झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। विरोध पर परिवार को जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती निवासी रामू पुत्र मुरली मजदूर है। उसका परिवार झोपड़ी में गुजर बसर करता है। रास्ते को लेकर गांव निवासी श्याम बहादुर पुत्र भन्नू से उसका विवाद चल रहा है। शुक्रवार को श्याम ने घर में आग लगाने की धमकी दी थी। शनिवार शाम रामू परिवार के साथ आंगन में लेटा था। इसी दौरान दबंगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर झोपड़ी में आग लगा दी। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें