फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने भिड़े ग्रामीण, 15 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। विकास खंड की ग्राम सभा रहुला गनीपुर में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम के सामने हंगामा हो गया। जांच के लिए गए अधिकारी बैरंग लौट गए। गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रधान के 15 समर्थकों के विरुद्ध जान माल की धमकी देने, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान के समर्थकों की ओर से भी तहरीर दी गई है, लेकिन इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

रहुला निवासी देशराज ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग लंबे समय से कर रहा है। इसको लेकर 13 जनवरी को वह माधौगंज में पानी की टंकी पर चढ़ गया था। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के आश्वासन पर वह नीचे उतरा था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिलाविद्यालय निरीक्षक वीके दुबे को सौंपी थी। वीके दुबे ने खुद मौके पर न जाकर दो प्रधानाचार्यों को जांच के लिए भेज दिया।
सोमवार दोपहर बाद रहुला पहुंचे जांच अधिकारियों के सामने ही देशराज और प्रधान समर्थकों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। सोमवार रात देशराज ने ग्राम प्रधान के 15 समर्थकों के विरुद्ध जान माल की धमकी देने, मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानपति सुरेश की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें