फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सोहना बेहटा निवासी मनीराम ने बताया कि उसने बेटी कविता उर्फ खुशबू का विवाह शाहाबाद के ग्राम गोरिया निवासी युवक के साथ किया था। शादी के बाद से आरोपी दहेज की मांग कर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मनीराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह खुशबू ने उसे फोन कर पूरी बात बताई थी। जिस पर उसने शनिवार शाम गोरिया आने की बात कही थी। शनिवार सुबह ही गोरिया गांव से किसी का फोन आया। उसने खुशबू के बीमार होने की बात बताई। जिस पर वह परिजनों के साथ यहां आ गया। बताया कि जब वह गोरिया पहुंचा तब तक खुशबू की मौत हो चुकी थी। मनीराम ने खुशबू के ससुर रामकरण, बेटे रोहित, उसकी पत्नी व बेटी सविता के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें