अमर उजाला ब्यूरो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी रंजीत गुप्ता की अतरौली चौराहे पर नव्या ज्वैलर्स और साड़ी सेंटर नाम से दुकान हैं। रंजीत गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी। तिजोरी को काटने का प्रयास किया। चोर पंद्रह ग्राम पुराना सोना, छ: सौ ग्राम पुरानी चांदी, नई चांदी की पायल, चांदी की राखी, सत्तर हजार की साड़ियां व तीन हजार रुपये चुरा ले गए।
चोरों ने चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर दो दिन की आमदनी चुरा ली। सेल्समैन संजय मिश्रा व किशोर मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोर दुकान में रखे 94 हजार रुपये व लगभग 20 हजार रुपये की शराब उठा ले गए। एसओ दीनानाथ मिश्रा ने बताया पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सराफा और शराब की दुकान में लगाई सेंध