फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानों ने युवक को बनाया निशाना
विज्ञापन

- 35 हजार नगदी व सामान लेकर चंपत
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई।
रोडवेज बस से दिल्ली से आ रहे युवक को रास्ते में जहरखुरानों ने निशाना बना लिया। उसके पास से 35 हजार रुपये और सामान लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदपुर निवासी सुशील (30) पुत्र जंग बहादुर नोएडा में निजी कंपनी में काम करता है। उसके पुत्र सनी का सोमवार को मुंडन संस्कार है। वह कार्यक्रम में शामिल होने रोडवेज बस से घर आ रहा था। रास्ते में उसको कुछ लोग मिल गए और उसे चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। रोडवेज बस चालक उसे शहर कोतवाली के नुमाइश चौराहे पर बेहोशी की हालत में छोड़कर चला गया। पुलिस को युवक के पड़े होने की जानकारी मिली तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास मिली डायरी से परिजनोें को सूचना दी। होश में आने पर सुशील ने बताया कि जहरखुरान उसके पास से सारा सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें