फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र के गांव मतुवा के मजरा त्योरी में सोमवार शाम इसराइल व उसके भाई अली जान के बीच भूमि विवाद में मारपीट हो र्गई। मारपीट की घटना में अली जान के पक्ष की सबीना बानो (28) पत्नी सलमान, रूबीना (25) पत्नी चांद व चांद (26) पुत्र अलीजान व अली जान की पत्नी गुलबदन (55) घायल हो गईं। देर रात थाने पहुंचे अली जान के बेटे चांद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता व चाचा का पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व पंचायत हुई थी, जिसे उसके पिता अली जान व चाचा इजराइल ने स्वीकार कर लिया था। बताया कि सोमवार शाम चाचा इसराइल का बेटा वारिस बाहर से घर वापस आया। समझौते की बात पता चलने पर वह नाराज हो गया। आरोपी वारिस ने भाई फरीद, चाचा इदरीश व अन्य के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया और परिजनों के साथ मारपीट की। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत एक युवक घायल हो गया था। देर रात परिजनों व पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेड भी नहीं मुहैया कराया जा सका। घायल रूबीना व शबीना को रात भर फर्श पर ही लेटना पड़ा। दोनों ने बताया कि चांद की तबियत ज्यादा गंभीर था, इसलिए बेड उसे दे दिया गया। रूबीना ने बताया कि सुबह उसने कर्मियों से बेड दिलाने को कहा तो कर्मचारियों ने छुट्टी होने की बात कह उसकी बात टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें