फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चुनाव के मद्देनजर वाहनों की जांच के विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन लाख 80 हजार रुपये पकड़े हैं। 29 ग्राम सोना भी बरामद किया। संबंधित अभिलेख न दिखा पाने के कारण रुपये और सोने को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी सोमवार को हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सेमरा में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरौली सादिकपुर निवासी रामू पुत्र छबीले पाल के पास से 2,03670 रुपये बरामद हुए। इस पर फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना दी गई। स्क्वॉड में शामिल मजिस्ट्रेट ने जांच कर रामू से रुपयों के बारे में पूछताछ की।
अभिलेख न दिखा पाने के कारण रुपये जब्त कर लिए गए। इसके अलावा पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपापुर-सरसई बैरियर पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान फर्रुखाबाद के कोतवाली शहर अंतर्गत मोहल्ला खत्ता मंगल खां निवासी श्याममोहन उर्फ लालू पुत्र चंद्रभाल के कब्जे से 70 हजार रुपये, 28.6 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी मिली। एक अन्य वाहन में अरुण गुप्ता पुत्र बिहारीलाल निवासी 20-पटेलनगर, इंदिरानगर लखनऊ के पास से 92,500 रुपये मिले।
विज्ञापन

पाली के थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को जानकारी दी गई है। सांडी थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन निवासी जमीर पुत्र अशफाक के पास से 59 हजार रुपये मिले। इसका ब्योरा न दे पाने पर रुपये जब्त कर लिए गए। उधर दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान सुरसा निवासी ब्रजेेंद्र प्रताप सिंह की कार से दो लाख 71 हजार 250 रुपये बरामद किए गए। सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और जांच की। आवश्यक अभिलेख देखने के बाद रुपयों समेत छोड़ दिया गया। ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पेट्रोल पंप का भुगतान लेकर जा रहे थे। इसी तरह आवास विकास कालोनी अंबुज कुमार सिंह की कार से एक लाख 85 हजार रुपये बरामद हुए। अभिलेख दिखाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें