फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा में बुधवार देर रात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा में बुधवार देर रात शराब पीने के दौरान दोस्तों में विवाद हो गया था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर सरवन उर्फ लालू (35) को गोली मार दी गई थी। मृतक की पत्नी आरती ने सोनू तिवारी उर्फ रूपेश, लालू सिंह पुत्र शत्रोहन सिंह और कल्लू पुत्र छोटे के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सोनू तिवारी भी हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। शुक्रवार सुबह हत्यारोपी कल्लू और लालू के भैनगांव चौराहे के पास भागने की फिराक में होने की सूचना मिली। दोनों लखनऊ जाने के लिए बस के इंतजार में चौराहे पर खड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कल्लू के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सोनू तिवारी की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें