हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में ससुराल मेें संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। ससुरालियों ने पेट दर्द से मौत होने की सूचना पुलिस को दी है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी पट्टेलाल (35) पुत्र खुमानी की ससुराल मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में है। वह सालों से पत्नी कृपाला और दो बच्चों के साथ ससुराल में रहता था। कृपाला ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे के करीब पति पट्टेलाल के पेट में अचानक दर्द हुआ। पिहानी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान पट्टेलाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। थानाध्यक्ष मझिला अशोक यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।