फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबारी के घर पर छापा, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली में चल रहे सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारा। वहां से सरगना सहित छह सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक टीवी, 15 मोबाइल, दो बाइकें और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सट्टा व्यापार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस टीम इस कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में एक मकान में सट्टे के कारोबार की जानकारी हुई। जिस पर सीओ सिटी विजय कुमार राना के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घर पर छापा मारा। पता चला कि वहां आस्ट्रेलिया में चल रही श्रंखला पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने वहां पर गृह स्वामी शैलेंद्र उर्फ लकी व उसके पांच साथियों को धर दबोचा। सीओ सिटी ने बताया कि यह लोग मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें