फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पशु चिकित्सालय में किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। हरपालपुर कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय में सोमवार शाम शराबी ने जमकर हंगामा किया। उसने चिकित्सालय परिसर में पथराव कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाने के ठीक पीछे पशु चिकित्सालय है। सोमवार शाम लगभग चार बजे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष वर्मा पशु टीकाकरण अभियान चलाकर वापस चिकित्सालय पहुंचे थे। कार्यालय में कुछ कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी दीपू पुत्र मौजीलाल शराब के नशे में चिकित्सालय परिसर में घुस गया। हैंडपंप पर पानी पीने लगा। पशु चिकित्सा अधिकारी ने उसे हैंडपंप धीरे चलाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने वहीं से पत्थर उठाए और चिकित्सालय के दरवाजे और खिड़कियों पर फेंकने लगा। पशु चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में घुसकर गाली-गलौज कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


शराबी ने पशु चिकित्सालय में किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज
- पथराव कर सरकारी अभिलेख फाड़े
- हैंडपंप धीरे चलाने की बात पर भड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें