फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने खंडित की देवताओं की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने खंडित की प्रतिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारी में अराजकतत्वों ने एक मंदिर में लगी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। घटना से नाराज बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के दीवारी में एक मंदिर में लगी दो प्रतिमाओं को मंगलवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह पुजारी शिवनारायन जब मंदिर गए तो गांव वालों को इसके बारे में बताया। बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित सिंह भदौरिया, सीओ संडीला शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें